फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के आरोप में दो भाई समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: लूटपाट के आरोप में दो भाई समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

दिन में करते थे फैक्ट्री में नौकरी और रात में लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने लूटपाट के आरोप में दो भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी दिन में फैक्ट्री में काम करते थे और रात में चोरी व लूटपाट करते थे। एक आरोपी दो साल पहले फेस-3 थाने से लूट के मामले में जेल जा चुका है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि हनुमान मंदिर के पास शनिवार रात वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान दो बाइक सवार चार संदिग्ध लोगों को रोका गया। पड़ताल पता चला कि पकड़े गए आरोपी लूटपाट व चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान प्रमोद, विक्की, वीरेंद्र व अमित के रूप में हुई है। चारों बदमाश ग्रेटर नोएडा के चिपियाना खुर्द, बादलपुर, चक शाहबेरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि प्रमोद पूर्व में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर आकर फिर से वारदात करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें