किसान चौक पर एक तरफ का डायवर्जन अस्थायी तौर पर हटा
ग्रेटर नोएडा। किसान चौक पर रविवार को एक तरफ से डायवर्जन अस्थायी तौर पर हटा लिया गया है। गौड़ सिटी की तरफ से 60 मीटर रोड से ग्रेटर नोएडा आने वाले वाहनों को 130 मीटर रोड पर यूटर्न लेकर आने की जरूरत नहीं है। यातायात निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि किसान चौक से 130 मीटर रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसे देखते हुए डायवर्जन हटाया गया है, जिससे वाहनों को आने-जाने में दिक्कत न हो। हालांकि, एक-दो दिन में काम पूरा होते ही फिर से डायवर्जन कर दिया जाएगा। बता दें कि किसान चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण करीब दो माह पहले डायवर्जन किया गया है। ब्यूरो