दिव्यांग बच्चों को उपकरण बांटे
बिलासपुर। परिषदीय शिक्षा के जिला समन्वयक सूर्य प्रकाश राय ने कहा कि शासन द्वारा शुरू समग्र शिक्षा अभियान दिव्यांग बच्चों के जीवन के लिए संजीवनी के समान है। वह शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए लगे नि:शुल्क उपकरण वितरण शिविर में बोल रहे थे। दनकौर ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शिविर आयोजित हुआ। इसमें छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांगों को दो ट्राई साइकिल, चार व्हील चेयर, दो रोलेटर, 12 सुनने की मशीन एवं दो बैसाखी वितरित की गई। ब्यूरो