राज्य विश्वविद्यालयों को आईओई का दर्जा देने का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केंद्र की अधिकार विशेषज्ञ समिति की ओर से छह स्टेट यूनिवर्सिटी को उत्कृष्ट संस्थान (इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस )की सिफारिश का स्वागत किया है। एबीवीपी प्रतिनिधिमंडल ने यूजीसी अध्यक्ष से नवंबर में मुलाकात करते हुए स्टेट यूनिवर्सिटी को भी शामिल करने की मांग रखी थी। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान ने बताया कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। यूजीसी ने एक मांग तो मान ली है। एबीवीपी का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय को आईओई का दर्जा मिलने से छात्रों व शिक्षकों दोनों को लाभ होगा। हम उम्मीद करते हैं कि यूजीसी काउंसिल डीयू को आईओई का स्टेटस दे देगा।