रोहिणी कोर्ट में टाटा पावर-डीडीएल
साकेत में निपटेंगे बीएसईएस के केस
नई दिल्ली। टाटा पावर-डीडीएल और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को रोहिणी कोर्ट में बिजली चोरी के मामलों के तत्काल निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया है। इसमें उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले टाटा पावर-डीडीएल के उपभोक्ताओं/वादियों के बिजली चोरी (सीधे चोरी और मीटरों के साथ छेड़छाड़) के मामले तत्काल और परस्पर स्वीकार्य ढंग से निपटाने का अवसर मिलेगा। इस विशेष लोक अदालत में उन सभी मामलों को लाया जा सकता है, जो किसी भी अन्य अदालत में लंबित हैं या फिर जिन पर अदालती कार्रवाई की जानी है। अपने मामले निपटाने के इच्छुक उपभोक्ता व्यक्तिगत रूप से या अपने वकीलों/अधिकृत प्रतिनिधियों (अधिकृत करने के पत्र के साथ) के माध्यम से अपना प्रतिवेदन दे सकते हैं। उपभोक्ताओं को अपना फोटो आईडी कार्ड और बिजली चोरी संबंधी बिल की प्रति साथ लानी होगी। बीएसईएस के उपभोक्ताओं के लिए शनिवार को साकेत कोर्ट में लोक अदालत लगेगी।