फोटो---------
रूपवास बाईपास जीटी रोड संपर्क मार्ग अब भी अधूरा
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा को जीटी रोड से जोड़ने वाले रूपवास बाईपास सड़क का काम अब भी अधूरा है। दिवाली की वजह से 5 नवंबर को अस्थायी रूप से इसे चालू किया गया था, लेकिन दो दिन बाद ही सड़क बंद कर दी गई। केवल पांच फीसदी काम बाकी है। काम पूरा नहीं होने से वाहन नहर की पटरी से होते हुए दादरी जा रहे हैं। दादरी नगर के समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी कई बार सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग कर चुके हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर का कहना है कि सड़क का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। ब्यूरो