फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरियाड में छात्राओं ने बिखेरे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने नृत्य से बटोरीं तालियां
ग्रेटर नोएडा। कासना स्थित सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के आठवें वार्षिकोत्सव में बृहस्पतिवार को छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। बतौर विशिष्ट अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण और गौतम बुद्ध विवि के वाइस चांसलर भगवती प्रसाद शर्मा मौजूद रहे। रंगारंग कार्यक्रम के अलावा दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। सर्वप्रथम छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रेरणा गीत की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने योग व एरोबिक्स का प्रदर्शन किया। गोवा, गुजरात और राजस्थान की झलक वाली डांडिया, घूमर, कालबेलिया और गोवा नृत्य पेश किया। नृत्य के माध्यम से छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। वहीं, पैक द बैग, बैलून, स्प्रिंट रेस, स्कीपिंग रेस, होप रेस, 200 मीटर रेस, रिले रेस में प्रतिभा दिखाई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें