फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
दादरी। जीटी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध कर विरोध किया। मांग पूरी नहीं होने पर फार्मासिस्टों ने 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री कपिल चौधरी का कहना है कि 8 सितंबर को हुई बैठक में खाली पदों पर तुरंत नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाल और केंद्र सरकार की भांति राज्य सरकार का भत्ता देने संबंधी 14 मांगें रखी गई थीं। 6-7 दिसंबर को दो घंटे कार्य बहिष्कार होगा। 8 दिसंबर को सामूहिक उपवास करेंगे। इसके अलावा एसोसिएशन ने 15 दिसंबर को स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव करेंगे। ब्यूरो