एनडीएमए में खाली पदों पर
गृह मंत्रालय से मांगा जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान में खाली पदों के संबंध में गृहमंत्रालय से जवाब मांगा है। इस संबंध में गौरव बंसल ने याचिका दायर कर के हाईकोर्ट को बताया कि एनडीएमए और एनआईडीएम में काफी पद लंबे समय से खाली हैं, जिसको लेकर कोई भर्ती नहीं निकाली गई है। याचिका में एक आरटीआई का हवाला देते हुए कहा गया है कि एनआईडीएमए की प्रबंध समिति ने 2014 से अब तक महज तीन बार बैठकें हुई और ये बैठकें एनडीएमए प्रमुख के बिना ही हुईं। पीठ ने इस मामले में अगली सुनवाई 24 फरवरी 2019 को तय की है। ब्यूरो