फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड सेंटर बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के डाकघर में आधार केंद्र बनाने की तैयारी
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा काम, अन्य सुविधाओं पर भी विचार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सब पोस्ट ऑफिस में लोगों को आधार कार्ड बनवाने की भी सुविधा मिलेगी। बाकायदा डाक विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही केंद्र बनाने का काम शुरू होगा। वहीं, पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं भी मिलेंगी। ताकि, समय पर लोगों के पास डाक पहुंच सके। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वीपी सिंह ने बिसरख गांव में सब पोस्ट ऑफिस का सोमवार को उद्घाटन किया था। ऑफिस खुलने से ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों की पिन कोड की समस्या समाप्त हो गई है। अब यहां का पिन कोड 201318 होगा। पोस्ट ऑफिस में डाक वितरण के अलावा स्पीड पोस्ट की भी सुविधा है। डाक विभाग पोस्ट ऑफिस अन्य सुविधाएं भी देने पर विचार कर रहा है। अफसरों ने बताया कि आने वाले समय में यहां आधार कार्ड केंद्र बनाया जाएगा। ताकि, लोगों का आधार कार्ड बनवाने में आसानी हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें