कार में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर अंडरपास के पास रविवार देर रात चलती कार में आग लग गई। गाड़ी के बोनट से धुआं उठता देख चालक ने कार रोकी, तब तक कार ने तेजी से आग पकड़ ली। तत्परता दिखाते हुए चालक ने कार से कूदकर जान बचाई। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। ब्यूरो