दिल्ली में राम मंदिर के
लिए रथयात्रा आज से
नई दिल्ली। राम मंदिर को लेकर दिल्ली रथयात्रा शनिवार से निकलेगी। 9 दिसंबर तक चलने वाले आयोजन में अयोध्या में राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की जाएगी। झंडेवालान मंदिर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की रथयात्रा पूरे देश में निकाली जाएगी। इसके जरिए देशभर के लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और संत समाज पहले से ही इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। 25 नवंबर को दोनों की ओर से अयोध्या में धर्मसभा भी बुलाई गई थी। संघ की रथयात्रा को ‘संकल्प रथ यात्रा’ नाम दिया गया है। इसकी जिम्मेदारी संघ के सहयोगी संगठन ‘स्वदेशी जागरण मंच’ को दी गई है। संघ के प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।