दिक्कतों का हल सुझाने के लिए कमेटी गठित
नई दिल्ली। यूजीसी रैगलुेशन-2018 (विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों व अन्य कर्मियों की नियुक्ति व अन्य मापदंड) को लागू करने और अन्य दिक्कतों का हल सुझाने के लिए यूजीसी ने कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी देशभर के शिक्षकों व कर्मियों से आने वाले सुझावों के तहत दिक्कतों को दूर करने पर काम करेगी। यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से मंगलवार को पब्लिक नोटिस के माध्यम से सूचना जारी की गई है। इसमें शिक्षकों और कर्मियों को 15 दिसंबर तक यूजीसी की कमेटी को ईमेल के माध्यम से अपनी दिक्कतों व अन्य कमियों पर जानकारी देनी होगी। ब्यूरो