फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली में आकर चोरी करने वाला बदमाश रंगेहाथ धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से दिल्ली में आकर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- उत्तम नगर में ज्वैलरी की दुकान का छत तोड़कर चोरी कर रहा था
-भनक लगते ही पड़ोसियों ने दी दुकानदार को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेरठ से दिल्ली आकर चोरी करने वाले एक बदमाश को उत्तम नगर थाना पुलिस ने चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की पहचान मेजर ध्यानचंद नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी राशिद अली के रूप में हुई है। दरअसल चोर एक ज्वैलरी की दुकान की छत तोड़कर चोरी करने के लिए उसमें घुस गया, लेकिन इससे पहले कि वह निकल पाता कि पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का दरवाजा खोलकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से काफी मात्रा में जेवरात और ड्रिल मशीन के अलावा अन्य सामान मिले हैं। पकड़े गए बदमाश पर मुखर्जी नगर थाना में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। उत्तम नगर निवासी सुरेश कपूर का हस्तसाल रोड पर नरिंदर ज्वैलर्स नाम की दुकान है। 18 नवंबर की रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात करीब साढ़े तीन बजे बाजार के प्रधान का उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में एक चोर घुसा हुआ है। सूचना मिलते ही सुरेश, प्रधान और अन्य लोगों को लेकर अपनी दुकान के पास पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दुकान का दरवाजा खुलवाया। अंदर एक युवक मौजूद था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राशिद ने बताया कि वह मेरठ से चोरी करने के लिए दिल्ली आता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसे रिमांड पर लेकर चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें