फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोती बाग में सांसद ने किया सार्वजनिक पालिका पुस्तकालय का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने किया सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन
विज्ञापन

नई दिल्ली। सार्वजनिक पुस्तकालय न केवल विद्यार्थियों को भविष्य बनाने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि कौशल और बौद्धिक क्षमता को विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। देश की समृद्धि और विकास में इनका अहम योगदान होता है। नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने पालिका परिषद की ओर से मोती बाग में पुनर्विकसित सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन के मौके पर ये बातें कहीं। इस सार्वजनिक पुस्तकालय को एंजलिक फाउंनडेशन और एनडीएमसी के संयुक्त प्रयास से नए रूप में विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों के इस युग में भी नई पीढ़ी के युवाओं में पुस्तक पठन-पाठन की आदतों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर ने कहा कि पालिका परिषद की ओर से स्थापित आठ ऐसे सार्वजनिक पुस्तकालयों में जल्द ही डिजिटल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। पुस्तकालय में दस हजार पुस्तकों के अलावा अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इस मौके पर एनडीएमसी सचिव रश्मि सिंह सहित एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों विद्यार्थी भी शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें