दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क की लम्बाई हुई 317 किमी
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर एस्कॉर्ट मुजेसर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) सेक्शन शुरू होने से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लम्बाई बढ़कर 317 किमी हो गई है। इस सेक्शन की लंबाई 3.2 किमी है और इसके खुलने के लिए लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। डीएमआरसी के मुताबिक इस सेक्शन के खुलने से अब दिल्ली के यात्री अब एस्कॉर्ट मुजेसर के बजाय सीधे राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। इस सेक्शन के खुलने से वॉयलेेट लाइन की लंबाई 46.6 किमी हो गई। जबकि दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क की लंबाई 313.8 किमी से बढ़कर 317 किमी हो गई है। शनिवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने सेक्शन को एनओसी दी थी। ब्यूरो