करोल बाग हादसा
एमसीडी ने साधी चुप्पी
नई दिल्ली। करोल बाग के बीडनपुरा में अवैध तौर पर संचालित फैक्टरी में आग ने एमसीडी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राउंड फ्लोर के अलावा पांच मंजिली इमारत में धड़ल्ले से ्प्रेस का काम वर्षों से चल रहा था। हादसे के बाद निगम के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। निगम की दलील है कि नॉन कनफर्मिक एरिया में सीलिंग की कार्रवाई अक्सर होती है। सवाल उठता है कि सीलिंग की कार्रवाई होती थी तो अवैध तौर पर फैक्टरी का संचालन कैसे हो रहा था। फैक्टरी के संचालन के लिए न तो लाइसेंस और न ही कोई अनुमति है। बावजूद इसके किसकी मिलीभगत से अवैध फैक्टरी संचालित हो रही थी।