फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसपास सफाई रखने के लिए सेक्टरवासियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोना के साथ
विज्ञापन



बीटा वन की गलियों में कूड़ा हटाकर लगवाए पौधे
ग्रेटर नोएडा। शहर के बीटा वन आरडब्ल्यूए और प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया। महासचिव आलोक नागर ने बताया कि प्रत्येक गली में कूड़े के ढेर लगे थे। हर जगह सफाई करवाई गई। वहां पौधे लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही लोगों से उस जगह पर कूड़ा कचरा न डालने की अपील की। उन्होेंने कहा कि बीटा वन को ग्रेटर नोएडा का सबसे स्वच्छ एवं आदर्श सेक्टर बनाकर मिसाल पेश की जाएगी। सेक्टर निवासी सपना आर्य ने बताया कि जहां अब से पहले कूड़ा डाला जाता था उन स्थानों पर पौधे एवं स्वच्छ संदेश लिखे बोर्ड लगाए गए हैं। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र टाइगर, अध्यक्ष अरविंद भाटी, महासचिव आलोक नागर, स्वास्थ्य विभाग के मैनेजर उमेश त्यागी, एवीपी सिंह, संदीप जैन, विनोद शर्मा, सतीश, मनीष भाटी, संजय मिश्रा, नरेंद्र कपासिया, सुनील चौधरी, अनिल चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें