फोटो
कोना
ओमीक्रॉन टू की सुरक्षा के लिए बनाया ऐप
अंदर प्रवेश करने वालों पर रहेगी नजर, शिकायत भी करे सकेंगे निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए अब ओमीक्रान टू के आरडब्ल्यूए ने एक एप तैयार कराया है। अध्यक्ष सतीश भाटी ने बताया कि सेक्टर के सिर्फ एक गेट से प्रवेश दिया जाएगा। वाहनों की फोटो ली जाएगी। चालक और वाहन का नंबर लिया जाएगा। मकान मालिक से स्वीकृति मिलने पर ही अंदर जाने दिया जाएगा। सेक्टर के लोगों के वाहनों को एक नंबर दिया जाएगा। नंबर स्कैन करने के बाद उन्हें बार बार गेट पर नहीं रुकना पड़ेगा। सभी मकान मालिकों, किराएदारों का डाटा होगा। एप से सुरक्षा गार्डों की लोकेशन समेत हर जानकारी पदाधिकारियों के पास होगी। कोई भी व्यक्ति सफाई, प्रकाश समेत दूसरी शिकायतें सीधे पदाधिकारियों तक पहुंचा सकता है। किसी भी दिक्कत में एक क्लिक पर मेसेज के जरिए पदाधिकारियों को जानकारी मिल जाएगी। एप लॉचिंग के बाद जरूरत के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे। इस मौके पर राकेश साहनी, तिलकराम भाटी, राजकुमार मित्तल, अजय चौधरी, दीपक, विनोद कुमार, तुलिका सिंह, परमिंदर सिंह, बीके पंडित, अर्जुन, सुनील सिंह मौजूद रहे।