फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदान से 7 लोगों का जीवन बचा सकता है दाता : चौबे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंगदान से सात लोगों का जीवन
विज्ञापन

बचा सकता है दाता: चौबे
- राजीव चौक पर अंगदान जागरूकता कार्यक्रम में बोले केंद्रीय राज्य मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंगदान के प्रति जागरूकता के लिए रविवार को राजीव चौक स्थित सेंट्रल पार्क में ऑर्गनोथॉन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों से अपील करते हुए अंगदान को बढ़ावा देने के लिए आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंगदान के जरिये दाता कम से कम सात लोगों को नया जीवन दे सकता है। आजीवन इंसान अपने लिए भागदौड़ करता है, लेकिन अंगदान के जरिये वह समाज को एक नई दिशा दे सकता है। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन भी मौजूद रहीं। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान अंगदान के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं, बच्चों ने राजीव चौक में भ्रमण करते हुए लोगों से अंगदान के लिए इस मुहिम में शामिल होने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें