फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में पांच अवैध डेयरियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली में पांच अवैध डेयरियां सील
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा विभाग ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से शाहदरा (दक्षिण) क्षेत्र में पांच अवैध डेयरियों को सील किया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात काबू कर लिए। उच्च न्यायालय के निर्देश पर शुक्रवार को खिचड़ीपुर स्थित गोस्वामी गली और इंद्रा मार्केट के अलावा वेस्ट विनोद नगर में भी सख्ती कर अवैध तौर पर संचालित पांच डेयरियां सील कर दी गईं। पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के दायरे में पहले डेयरी पर सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है। गोकलपुर गांव में हुई सीलिंग को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी का विवाद भी गहराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें