फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान, पहले दिन 500 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने कराई 500 की मधुमेह जांच
विज्ञापन

नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम ने मधुमेह को लेकर महाअभियान चलाते हुए 500 से ज्यादा मरीजों की जांच की। निगमायुक्त मधुप व्यास और अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य) डॉ. जयराज नायक के निर्देशन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुष विभाग ने प्रशांत विहार स्थित आयुर्वेदिक पंचकर्म अस्पताल में मरीजों की जांच कर बीमारी की जानकारी दी। आयुष निदेशक डॉ. चंद्रकेतु ने आयुर्वेद में गर्भवती के लिए खान-पान की जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर ने मधुमेह के लक्षण बताए। यहां उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी की अतिरिक्त निदेशक डॉ. राज मान, डॉ निघत परवीन, डॉ. रेखा चुघ, क्षेत्रीय पार्षद चित्रा अग्रवाल, सभी आयुष चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें