तीन माह में करें सीएसआर
प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएसआर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। आईसीएसआई ने शुक्रवार को तीन महीने का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ायी कर रहे छात्र इसमें दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें आईसीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्र अधिक जानकारी के लिए आईसीएसआई की वेबसाइट https://www.icsi.edu पर भी लॉगइन कर सकते हैं।