फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीदारों ने मांगा पैसा वापस, रेरा ने बिल्डरों से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेरा में 60 मामलों पर हुई सुनवाई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा दो स्थित रेरा की पीठ दो ने सोमवार को विभिन्न बिल्डरों के 60 मामलों पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान खरीदारों ने अपना दर्द पीठ को सुनाया और न्याय दिलाने की मांग की। ज्यादातर खरीदारों ने बिल्डर से पैसा वापस दिलाने की मांग की है। जिस पर रेरा ने बिल्डर पक्ष से जवाब मांगा है। सोमवार को रेरा में सुनवाई के लिए अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि., लोट्स 300, एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्रा. लि., हैबीटेक इंफ्रास्ट्रक्चर लि., गाडर्निया इंडिया लि., गुलशन होम्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्र. लि., फ्यूटेक स्टेलर्स प्रा. लि., हर्षा एसोसिएट्स प्रा., फ्यूजन बिल्डटेक प्रा. लि. आदि बिल्डर प्रोजेक्ट के 60 खरीदारों को बुलाया गया था। रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने बताया कि सभी मामलों को पहली बार सुना गया। इनमें ज्यादातर खरीदारों ने अपना पैसा वापस मांगा है। जिस पर बिल्डर पक्ष से जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे सुनवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें