फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की शुद्घता परखने के लिए खुली गोल्ड लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड लैब में परखिये सोने की शुद्धता
विज्ञापन

- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कूचा महाजनी में लैब का उद्घाटन किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोने की शुद्घता अगर जाननी है तो आप कूचा महाजनी में जाकर पता कर सकते हैं। महज 35 रुपये में सोने की शुद्घता परखने के बाद एक सर्टिफिकेट भी मिलेगा जो हर जगह मान्य होगा। सोमवार को पुरानी दिल्ली के कूचा महाजनी में गोल्ड लैब का उद्घाटन किया गया। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री रामदास अठावले ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने आभूषण व्यापारियों की समस्याओं को सुना व समाधान करने का आश्वासन दिया। द बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि गोल्ड लैब ट्रांसपेरेंसी के साथ काम करेगी गोल्ड लैब खोलने का मकसद है कि ग्राहकों को ज्वेलरी की शुद्घता का पता चल सके। उन्होंने बताया कि इससे ग्राहकों की शिकायत खत्म हो जाएगी। प्रवीण शिंडे ने इस गोल्ड लैब को खोला है। इस लैब में अधिकृत मशीन होगी जो सोने की शुद्घता को परखेगी। इतना ही नहीं एक सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। आभूषण विक्रेताओं का कहना है कि यह सर्टिफिकेट हर जगह मान्य होगा। खरीदार सर्टिफिकेट दिखाकर आभूषण की खरीद-बिक्री भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें