फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीसी कर्मचारियों का 22 वें दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीसी कर्मचारियों ने की नारेबाजी, धरना जारी
विज्ञापन

नई दिल्ली। डीटीसी के अस्थायी कर्मचारी सोमवार को 22वें दिन भी अपनी मांगों को लेकर आईपी स्थित डीटीसी मुख्यालय पर डटे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के निर्देशों पर डीटीसी प्रबंधन कर्मचारियों को लगातार काम से निकाल रहे हैं। इस बीच कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीटीसी कॉन्ट्रैक्चुअल इम्पलाइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि सरकार बनाने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ही कर्मचारियों को स्थायी नौकरी के सपने दिखाए थे और समान काम समान वेतन के सपने दिखाकर उनसे वोट मांगी थी। अब कर्मचारी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं तो सरकार ने उनसे दो वक्त की रोटी भी छीन ली है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार झूठे वादे करके एक बार सत्ता में आ सकती है, लेकिन बार-बार लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें