एसओएल की पर्सनल कांट्रेक्ट प्रोग्राम की कक्षाएं शुरू
-छात्रों को ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सिखाए गए पढ़ाई करने के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में रविवार से शैक्षिक सत्र 2018-19 की पर्सनल कांट्रेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच अरबिंदो कॉलेज में बने एसओएल सेंटर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। प्रोग्राम के तहत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन कुमार अग्रवाल व पीसीपी के शिक्षक प्रो. हंसराज सुमन ने छात्रों को बीकॉम के अंतर्गत आने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि इस सत्र में प्रत्येक विषय की 20 -20 कक्षाएं अपने-अपने विषय के विशेषज्ञ लेंगे। प्रो हंसराज ने छात्रों को बताया कि पर्सनल कांट्रेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) उनके लिए कैसे उपयोगी है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत अनुभवी शिक्षकों को कक्षा लेने के लिए बुलाया जाता है। सिलेबस को पूरा कराने की कोशिश की जाती है। सभी विषयों की 20-20 कक्षाओं के बीच पाठ्यक्रम को शिक्षक पूरा करवाते हैं। प्राचार्य डॉ विपिन कुमार अग्रवाल ने छात्रों को कॉलेज के नियमों का पालन करने की जानकारी दी। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों को बताया गया उन्हें अपने पाठ्यक्रम को किस तरह पढ़ना है और किस तरह परीक्षाओं की तैयारी करनी है। इस बीच छात्रों को यह भी बताया गया कि उन्हें एसओएल द्वारा निर्धारित टाइम टेबल के आधार पर कक्षाएं लेनी होंगी और वे समय-समय पर अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञों से पढ़ाई संबंधि सलाह ले सकते हैं।