डॉ ई. श्रीधरन ने किया
पुस्तक का विमोचन
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रधान सलाहकार डॉ. ई श्रीधरन ने रविवार को स्वामी निर्विशेषानंद तीर्थ की पुस्तक ‘ए ग्रेट एसोसिएशन-ग्लिम्प्स इनटू द लाइफ ऑफ स्वामी भूमानंद तीर्थ’ का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीधरन ने कहा कि यह पुस्तक गुरु-शिष्य परंपरा के मौलिक सिद्धांत का परिणाम है। यह लेखक की आध्यात्मिक साधना का नतीजा है। वहीं, शशि शेखर ने कहा कि हमारे आध्यात्मिक ज्ञान, संस्कृति और इतिहास को आने वाली पीढ़ियों के लिए डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाना चाहिए। इसे न सिर्फ भारत में बल्कि विश्व की कई भाषाओं में पढ़ने लिए सुलभ बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, आशा है कि ग्रेट एसोसिएशन कई भाषाओं में एक मजबूत डिजिटल उपस्थिति दर्ज करेगी, ताकि दुनियाभर के शिष्य इससे सीखने में सक्षम हो सकें। लेखक ने पुस्तक में आत्मबोध की प्राप्ति के बारे में समझाने की कोशिश की है। ब्यूरो