फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर विधायक ने परी चौक से नोएडा तक बस में किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

----
प्रदूषण पैकेज में ध्यानार्थ
--

विधायक ने परी चौक से नोएडा तक बस में किया सफर
- प्रदूषण कम करने को निजी वाहनों का इस्तेमाल न करने का दिया संदेश
ग्रेटर नोएडा। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए जेवर विधायक ने रविवार को परी चौक से नोएडा तक बस में सफर कर निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करने का संदेश दिया। विधयाक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि सार्वजनिक वाहनों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने से प्रदूषण को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 420 तक पहुंच चुका है। नोएडा में पीएम-2.5 के साथ प्रदूषण का स्तर 276 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर व पीएम-10 के साथ 449 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो सबसे खतरनाक माना जाता है। इसी को देखते हुए रविवार को शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ सिटी बस से परी चौक से नोएडा तक बस में यात्रा की। इस दौरान उनके साथ एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य मनोज गर्ग, हरेंद्र भाटी, आलोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें