टीपू सुल्तान की जयंती मनाने
पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा टीपू सुल्तान की जयंती मनाने के विरोध में हिंदू सेना ने शनिवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टीपू सुल्तान ने हिंदुस्तान की महिलाओं के साथ दुराचार किया था। इसके बावजूद कांग्रेस टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है। प्रदर्शनकारियों ने इस बीच कांग्रेस मुर्दाबाद और टीपू सुल्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। हिंदू सेना के समर्थकों ने टीपू सुल्तान का पोस्टर जलाकर रोष जताया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि टीपू सुल्तान की जयंती मनाकर कांग्रेस ने हिंदुस्तान की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। ऐसा करके कांग्रेस समुदाय विशेष को चुनाव के मद्देनजर आकर्षित करने के लिए किसी भी हद तक गिरी हुई हरकतें कर रही है। ब्यूरो