आग की लपटों घिरा लावारिस कुत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली के दौरान आतिशबाजी से प्रदूषण में बढ़ोतरी के साथ पशुओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। खासकर लावारिस कुत्तों पर इनका असर ज्यादा देखा गया। बिंदापुर क्षेत्र में पावर हाउस के पास शरीर में आग लगने के बाद खुद को बचाने के लिए एक लावारिस कुत्ता सड़क पर इधर-उधर भागता दिखा। हालांकि उसे आग से बचाने का प्रयास दुकानदारों ने किया लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया। इस दौरान सड़कों और गलियों में पटाखे जलाए जाने से भी लावारिस कुत्ते आतंकित दिखे। एमसीडी साउथ के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है, लेकिन ऐसी घटना घटी है तो इसकी जांच कराई जाएगी।