फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू आपदा, प्रदूषण व मौसम की देगा सटीक भविष्यवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


जेएनयू आपदा, प्रदूषण और मौसम की करेगा सटीक भविष्यवाणी
नई दिल्ली। जेएनयू अब आपदा, प्रदूषण और मौसम की सटीक भविष्यवाणी भी करेगा। आपदा, प्रदूषण, मौसम की जानकारी और शोध के लिए स्पेशल सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट और नोएडा की स्काईमेट वेदर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ है। उक्त कंपनी डिजास्टर सेंटर को देशभर से आंकड़े उपलब्ध करवाएगी। इनके माध्यम से एमफिल व पीएचडी के छात्र शोध करेंगे। जेएनयू कैंपस में मंगलवार को स्पेशल सेंटर फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह और स्काईमेट वेदर सर्विस के डायरेक्टर जतिन सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। कंपनी की ओर से जेएनयू में मौसम व प्रदूषण नियंत्रण यंत्र भी लगाया गया है। इसकी रेंज 10 किमी तक रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें