सांई भक्तों ने निकाला जागृति ज्योति जुलूस
नई दिल्ली। शिरडी सांई बाबा की महासमाधि के 15 अक्तूबर को 100 वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक जागृति ज्योति जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर सांई भक्तों ने इस दिन को सांई सर्व धर्म समभाव दिवस घोषित करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। जुलूस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शिरडी साई बाबा सेवक संघ के बैनर तले सहयोगी सुरजीत सिंह (अध्यक्ष) सांई सेना संस्था एवं चिल्ला सांई मंदिर द्वारा किया गया। भक्तों ने सांई भजनों का अनुसरण किया और राष्ट्रपति से मांग उठाई कि राष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ष इस दिन अवकाश घोषित किया जाए। ब्यूरो