फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के शिवाजी कॉलेज में पांच फुट लंबा सांप मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू के शिवाजी कॉलेज में पांच फुट लंबा सांप मिला
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज में पांच फीट लंबा रैट स्नैक (सांप) पकड़ा गया। बगीचे में सांप मिलने से छात्रों में अफरा-तफरी व डर का मौहाल बन गया। उन्होंने इसकी सूचना कॉलेज प्रशासन को दी। कॉलेज प्रशासन से गैर सरकारी संगठन वाइल्ड लाइफ एसओएस को दी गई, जिसके बाद संगठन की टीम ने उसे काफी एहतियात के साथ पकड़ा। वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि दिल्ली में सांपों की बहुत कम प्रजाति विषैली हैं और यह तब तक हमला नहीं करते जब तक इन्हें खतरा नहीं महसूस होता। सांप के मिलने के बाद टीम ने लाजपत नगर स्थित जल विहार कॉलोनी के एक घर से भी इसी प्रजाति के एक सांप को पकड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें