फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में आजादी की मांग को लेकर छात्राएं सड़क पर उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू में आजादी की मांग को लेकर छात्राएं सड़क पर उतरीं
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में सोमवार देर शाम पिंजरा तोड़ की छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। उन्होंने कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंपस में एक शांतिपूर्ण मार्च भी निकाला गया। मार्च के दौरान जब वह विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची, तो जाम की स्थिति भी बनी। छात्राओं का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर उनके साथ दोगला व्यवहार न किया जाए। सुरक्षा के नाम पर उन्हें आजादी चाहिए, कैद नही। मालूम हो कि पिंजरा तोड़ के तहत छात्राओं ने आजादी को लेकर एक मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम से अब तक 14 विश्वविद्यालयों की छात्राएं जुड़ चुकी हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रदर्शन की बात और आजादी की मांग को एक दूसरे तक पहुंचाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें