फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसयी स्वच्छता मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एम्स में दो दिवसीय स्वच्छता मेला शुरू
नई दिल्ली । एम्स में सफाई कर्मचारियों, अस्पताल अटेंडेंट और इंजीनियरिंग अटेंडेंट (स्वच्छता सेनानी) का उत्साह बढ़ाने के लिए दो दिवसीय स्वच्छता मेला सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान एम्स ने स्वच्छता के लिए सभी चार हजार (स्थायी और ठेके) कर्मचारियों को दो-दो हजार रुपये का पुरस्कार देने का फैसला लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्वच्छता के लिए एम्स की सराहना की। दूसरे अस्पतालों को भी इस दिशा में जागरूक करने को कहा। इसके लिए एम्स के स्वच्छता सेनानियों को दूसरे अस्पतालों में वर्कशाप करने की सलाह दी गई। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने अस्पताल कर्मियों को बायो डिग्रेडेबल वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जागरूक करने के लिए एप से परिचित कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें