फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में अवैध निर्माण के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबेरी में दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शाहबेरी गांव में बृहस्पतिवार को भी अवैध निर्माण गिराया। निर्माणाधीन इमारतों में बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण का दस्ता बृहस्पतिवार को फिर से कार्रवाई के लिए शाहबेरी गांव पहुंचा। दस्ते ने फिर से उन्हीं इमारतों में बचे हुए हिस्से में तोड़फोड़ की, जहां बुधवार को अभियान चलाया गया था। इस दौरान खरीदारों ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण ने पुलिस बल की मौजूदगी में अपनी कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता ने बताया कि यह अभियान चलता रहेगा। अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जिस अधिकारी के इलाके में अवैध निर्माण होता पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें