शिक्षिका ने मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया
जारचा। एनटीपीसी परिसर स्थित स्कूल की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जारचा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि एनटीपीसी दादरी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंजू तिवारी संगीत की शिक्षिका हैं। आरोप है कि स्कूल के वर्तमान प्रधानाचार्य पिछले छह साल से उनको मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। 19 सितंबर को बैठक के दौरान प्रधानाचार्य ने उपस्थित शिक्षकों के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे वह मानसिक रुप से आहत हुईं। मामले की शिकायत महिला आयोग में की गई है। बुधवार को शिक्षिका ने जारचा कोतवाली में प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि स्कूल में 37 शिक्षक हैं किसी को मेरे व्यवहार से कोई आपत्ति नहीं है। स्कूल चलाने के लिए काम करने के लिए कहने पर शिक्षिका को आपत्ति है। इसी वजह से शिकायत दी गई है। वहीं कोतवाली प्रभारी जारचा के के राणा का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो