फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और ढाई वर्ष के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और बच्चे की मौत
बाइक चला रहा युवक घायल, पहन रखा था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्चे की मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी (गाजियाबाद) निवासी चरण सिंह शुक्रवार को अनूपशहर से पत्नी मोनिका और ढाई के बेटे अरुण के साथ बाइक से घर लौट रहा था। लुहारली गांव गेट के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। अस्पताल में मोनिका और अरुण को मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के समय चरण सिंह ने ही हेलमेट लगाया हुआ था। चरण सिंह नोएडा की कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें