विधायक की अपील पर पुलिस को नोटिस
नई दिल्ली। अदालत ने तुगलकाबाद से आप विधायक सहीराम पहलवान की अपील पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने सहीराम को 2016 में एक युवक से मारपीट का दोषी ठहराते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आप विधायक ने कोर्ट के इस फैसले को चुनौती दी है। पटियाला हाउस अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने सहीराम पहलवान की अपील पर 28 सितंबर तक जवाब मांगा है। इसके अलावा जुर्माना भरने संबंधी निर्देश पर भी अपील का निपटारा होने तक रोक लगा दी है। ब्यूरो