फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के मीटर से छेड़छाड़ की तो खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली मीटर से छेड़छाड़ की तो खैर नहीं
विज्ञापन


नई दिल्ली। बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ अब उपभोक्ताओं को महंगा पड़ेगा। बिजली कंपनियां अब ऐसे मामलों में आपके बिजली मीटर का फॉरेंसिक टेस्ट कराएगी।
टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन बिजली चोरों की समस्या से निपटने के लिए फॉरेंसिक टेस्टिंग लेबोरेटरी से हाथ मिलाया है। कई बिजली मीटरों का परीक्षण भी इस लेबोरेटरी में कराया गया। बिजली कंपनियों को कुछ मामलों में जानबूझकर मीटर जलने के ठोस साक्ष्य मिले हैं। लैब जले हुए बिजली मीटरों के मॉर्फोलॉजिकल परीक्षण, गैस क्रोमैटोग्राफी और मास स्पेक्ट्रोमीटरी और अधजले बिजली तारों के स्टीरियो माइक्रोस्कोपिक परीक्षण कराएगी। टाटा पॉवर के सीईओ संजय बांगा ने बताया कि ईमानदार उपभोक्ताओं को बिजली चोरों का बोझ उठाना पड़ता है। फॉरेंसिक टेस्टिंग लैबोरेटरी से हमें बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें