फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्जाइमर डे के उपलक्ष्य में निकाली जन-जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
जन जागरूकता रैली निकाली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। विश्व अल्जाइमर दिवस (21 सितंबर) के उपलक्ष्य में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ के छात्रों और संकाय सदस्यों ने जागरूकता रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई की अगुवाई में अल्जाइमर एवं डिमेंशिया बीमारी के लक्षणों एवं उपचार विधियों पर चर्चा की गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने वृद्धावस्था में भूलने की बीमारी पर विचार व्यक्त किया। मनो चिकित्सक डॉ. सुनील अवाना ने लोगों को जागरूक किया। डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एंड मेंटल हेल्थ के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि मानसिक बीमारियों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। रैली राजकीय महाविद्यालय से शुरू होकर सेक्टर-39 से महाविद्यालय पर समाप्त हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें