फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक, कव्वाली, गजल-मुशायरे से गुलजार रहेगा सबरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक, कव्वाली, गजल-मुशायरे से गुलजार रहेगा ‘सबरंग’
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। 31वीं वर्षगांठ पर नॉलेज पार्क स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) सात दिनों तक नाटक, कव्वाली, गजल-मुशायरे से गुलजार रहेगा। संस्थान की स्थापना 2 अक्तूबर को 1988 को हुई थी। बिमटेक के निदेशक हरिवंश चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान स्थापना दिवस ‘सबरंग’ के रूप में आयोजित किया जाता है। सभी कार्यक्रम सायं 7 से 9 बजे तक चलेंगे। वहीं 2 अक्तूबर को गांधीजी की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि गांधीजी की बैठी हुई मूर्ति लगभग 6 फुट ऊंची है। इस अवसर पर मनोज पांडे, केआर चारी, राजीव ठाकुर, सलोनी सिंह, ऋषि तिवारी सहित कार्यक्रम से जुड़े विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें