डी-सीलिंग जोड
गली और सड़क पांच घंटे तक रही सील
नई दिल्ली । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और समर्थकों को रोकने के लिए सड़क और गली भी पांच घंटे से ज्यादा अवधि के लिए सील रही। इस दौरान कुछ केमिस्ट शॉप को छोड़कर आसपास की सभी दुकानें सुबह से ही बंद कर दी गईं। इसके चलते आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें जरूरत की चीजें नहीं मिलीं तो दूसरी तरफ कामगारों को भी वक्त से पहले भेज दिया गया। वाहनों का भी आवागमन बंद रहा। दोपहर बाद स्कूल से लौटते हुए विद्यार्थियों को भी बैरिकेट्स लगे होने की वजह से मशक्कत करनी पड़ी। बैरिकेट्स को भी आपस में रस्से से बांध दिया गया था, जिससे लोगों को निकलने का भी मौका नहीं मिल सका।