नए वोटर बनाने को कॉलेजों में हेल्प डेस्क
ग्रेटर नोएडा। विधानसभा मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए शिक्षण संस्थानों में हेल्प डेस्क की स्थापना होगी। एक को-ऑर्डिनेटर भी होगा। अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जनपद में राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी स्नातक एवं परास्नातक शिक्षण संस्थानों में विधानसभा निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत प्रत्येक कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जानकारी देने और सहयोग के लिए एक को-ऑडिनेटर भी होगा। प्रत्येक कक्षा के लिए फॉर्म जमा करने के लिए तारीख तय की जाएगी। नए छात्रों के नाम शामिल करने के लिए प्रसार प्रचार किया जाएगा। ब्यूरो