फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की
विज्ञापन

नई दिल्ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। इसमें जांच, अभियोजन और कंविक्शन दर की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे उपायों पर चर्चा हुई। इस दौरान बताया गया कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट कोर एप्लीकेशन साफ्टवेयर (सीएएस) को अपग्रेड किया गया है। इससे पुलिस रोजनामचा सही समय पर बनाना संभव हो सकेगा। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस एकीकृत व्यवस्था के तहत कोर्ट, जेल, अभियोजन और फारेंसिक साइंस लैबोरेट्री से रियल टाइम में जानकारी साझा करने जा रही है। इसे डायल 100 के साथ भी जोड़ा जाएगा। इससे पीसीआर में आई कॉल को सीधे संबंधित पुलिस स्टेशन में अगली कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जांच की गुणवत्ता में सुधार के लिए हर जिले के दो पुलिस स्टेशन में कानून और व्यवस्था से जांच को अलग करने के लिए एक पायलट परियोजना बनाई जा रही है। उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस के प्रयासों की तारीफ करते हुए बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें