फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%संगठित होने से ही समाज को मिलती है ताकत’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

’संगठित होने से समाज को मिलती है ताकत’
मिहिर भोज इंटर कॉलेज में गुर्जर सम्मान समारोह में बोले पूर्व मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। जीटी रोड स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज में बुधवार को सम्राट मिहिर भोज जयंती के अवसर पर गुर्जर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वेद राम भाटी ने कहा कि सम्राट मिहिर बलशाली, प्रभावशाली गुर्जर समाज के राजा रहे थे। पांच सौ वर्ष पूर्व उनका शासन रहा है। यह सिर्फ संगठित रहने से हुआ। संगठित रहने से ही समाज को ताकत मिलती है। समाज को उनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने चाहिए। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि संगठन बहुत बड़ी ताकत है। संगठित समाज ही तरक्की करता है। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए पूरा प्रयास व समय देकर सहयोग करें। समाज आगे बढ़ सकता है। इस मौके पर विधायक नंद किशोर गुर्जर, हरिश्चंद्र भाटी, जगदीश नंबरदार, वीरेंद्र डाढ़ा, राधा चरण भाटी, बिजेंद्र सिंह, श्याम सिंह भाटी, राव संजय भाटी, सुखवीर सिंह कसाना, राजकुमार, रामटेक कटारिया, डाक्टर अजय पंवार, बलवीर आर्य, लज्जा राम भाटी, ईश्वर भाटी ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें