भारत बंद
स्कूल और कॉलेज पर नहीं दिखा असर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद का दिल्ली में स्कूलों व कॉलेजों पर कोई असर नहीं दिखा। स्कूल व कॉलेज नियमित समय पर ही खोले गए। हालांकि बंद के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या कम थी। दिल्ली में जगह-जगह भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मोटरसाइकिल गश्त को हाई अलर्ट पर रखा गया था। स्कूलों और कॉलेजों में समय पर कक्षाएं लगीं। हालांकि कॉलेज आने-जाने मेें छात्रों को कुछ कठिनाई हुई। प्रदर्शन के कारण दरियागंज और रामलीला मैदान के आसपास यातायात प्रभावित हुआ और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समस्याएं आईं। इस दौरान कैब कंपनियों ने अपने किराए में बढ़ोतरी की थी। डीटीसी और क्लस्टर बसें भी सामान्य रूप से चलीं।