फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्डिको सोसायटी में कैंसर से पीड़ित युवती को कुत्ते ने काटा, हुआ जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्डिको मिडोस सोसायटी में शुक्रवार सुबह कैंसर पीड़ित युवती को कुत्ते ने काट लिया। युवती के पैर सूज गये हैं। वहीं, कुत्तों के आतंक से परेशान सेक्टर के लोगों ने सोसायटी में हंगामा किया। साथ ही सोसायटी में घूम रहे तीन लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की। पीड़ित सुनीता जैन की बहन ने बताया कि रक्षाबंधन पर भाई के साथ वह मुंबई से ग्रेटर नोएडा आई थीं। काटने के बाद से ही सुनीता जैन की हालत खराब है।

 

वह किसी से बात नहीं कर पा रही है। सोसायटी अध्यक्ष सुमीता वैद ने बताया कि परिसर में तीन कुत्ते हर समय घूमते रहते हैं। वे कई बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को काट चुके हैं। कई बार प्राधिकरण से भी शिकायत की गई है, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं गया। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। हाथ में डंडा लेकर आना जाना पड़ता है। जब भी उन्हें भगाने का प्रयास करते हैं तो एक एनजीओ के लोग इसका विरोध करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें