गार्ड पर चाकू से हमला
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में अभिवादन नहीं करने से नाराज बदमाश जेजे कालोनी निवासी लाला ने सिक्योरिटी गार्ड जेजे कालोनी भलस्वा डेयरी निवासी धरमवीर (39) को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गार्ड ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।